फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now DMRC will run Gurgaon Rapid Metro

अब रैपिड मेट्रो भी चलाएगी डीएमआरसी, नेटवर्क में जुड़ा 11.6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 

Tue, 22 Oct 2019 07:56 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Now DMRC will run Gurgaon Rapid Metro
रैपिड मेट्रो - फोटो : social media
रैपिड मेट्रो रेल, गुरुग्राम का संचालन अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) करेगी। मंगलवार रात से रैपिड मेट्रो रेल गुडग़ांव लिमिटेड और रैपिड मेट्रो रेल गुडग़ांव साऊथ लिमिटेड की ओर से 11.6 किलोमीटर में विकसित कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो की देखरेख और संचालन की जिम्मेवारी डीएमआरसी के पास है। रैपिड मेट्रो के संचालन का जिम्मा डीएमआरसी के पास होने से मेट्रो का विस्तार दिल्ली-एनसीआर में कुल 389 किलोमीटर के दायरे में हो गया है, जिसमें कुल 285 स्टेशन हैं।
विज्ञापन


रैपिड मेट्रो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करने के लिए डीएमआरसी ने पहले सभी स्टेशनों की देखरेख के लिए कर्मियों को ड्यूटी लगा दी है। सफर के दौरान ट्रेन के संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए सिग्नलिंग और टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक्शन जैसे तमाम तकनीकी सेवाओं सहित सुरक्षा भी डीएमआरसी के जिम्मे कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रैपिड मेट्रो रेल के संचालन की जिम्मेवारी मिलने के बाद डीएमआरसी का मेट्रो नेटवर्क का दिल्ली-एनसीआर में 389 किलोमीटर के दायरे में विस्तार हो गया है। अब मेट्रो के नेटवर्क में 285 स्टेशन हैं, जिनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे से शुरू होगी सेवा 

रैपिड मेट्रो रेल के तहत गुरुग्राम स्थित सेक्टर 55-56,  सेक्टर-54 चौक, सेक्टर 53-54, सेक्टर 42-43, फेज-वन, सिकंदरपुर, फेज-टू, फेज-थ्री, मौलश्री एवेन्यू, इंडसिंड बैंक साईबरसिटी, वोडाफोन वेल्विडेयर टॉवर्स स्टेशन शामिल हैं। 


इस कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से सेक्टर-55-56 और सिकंदरपुर स्टेशन से शुरू होगा। इसके बाद सुबह के वक्त साढ़े चार मिनट जबकि शाम के वक्त सवा पांच मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी। रात 10 बजे सेक्टर-55-56 से आखिरी मेट्रो रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed