फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Delhi government will check four to five thousand samples every day for corona 

#LadengeCoronaSe:अब हर रोज चार से पांच हजार नूमनों की जांच करेगी दिल्ली सरकार

Mon, 04 May 2020 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi government will check four to five thousand samples every day for corona 
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली को रेड जोन से मुक्त करने के लिए सरकार रोज 4 से 5 हजार सैंपलों की जांच करेगी। इसके तहत डीडीए की खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा (अस्थायी) केबिन बनाकर जांच की जा सकेगी। लाल पैथ ने सरकार से रोहिणी इलाके में खाली पड़ी जमीन पर पोर्टा केबिन बनाने की मंजूरी मांगी है। 

विज्ञापन


सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर के जरिये हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी प्रतिदिन दो से ढाई हजार सैंपल की जांच हो रही है। दिल्ली में इस वक्त आठ सरकारी और 11 प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है। अभी तक 50 हजार नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाल पैथ की ओर से पोर्टा केबिन के लिए आवेदन आया है जिसे लेकर डीडीए से जानकारी मांगी गई है। इस आवेदन में बताया गया है कि दिल्ली सरकार ने हर दिन तीन से चार हजार सैंपल की जांच करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी ही मारुति सहित कई कंपनियों का हवाला देते हुए उनके कर्मचारियों की जांच के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में जगह का अभाव होने के चलते उन्होंने रोहिणी इलाके में पोर्टा केबिन लगाने की मांग की है।


रिपोर्ट जल्दी देना भी है एक बड़ी चुनौती
दिल्ली में इस वक्त एम्स के अलावा आईएलबीएस, आरएमएल, सफदरजंग अस्पताल, सैन्य अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल स्थित सरकारी लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है। यहां हर दिन दो से ढाई हजार सैंपल पहुंच रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लैब में इस वक्त 18-18 घंटे जांच चल रही है। हर सैंपल की जांच में दो से तीन घंटे लगते हैं। चूंकि इन लैब के पास पहले से ही सीमित संसाधन हैं। ऐसे में सैंपल की संख्या बढने से इनकी चुनौती भी बढ़ेगी। इसके अलावा दो दिन में रिपोर्ट देने का दबाव भी इन पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed