{"_id":"5d1bf5488ebc3e3c71462720","slug":"notice-to-two-rebel-mla-of-aam-admi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के दो बागी विधायकों को नोटिस, 9 जुलाई तक देना है जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के दो बागी विधायकों को नोटिस, 9 जुलाई तक देना है जवाब
Wed, 03 Jul 2019 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आम आदमी पार्टी (आप) के दो बागी विधायक कपिल मिश्र और संदीप कुमार को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि दलबदल कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों की सदस्यता क्यों न रद कर दी जाए? आप विधायकों को नौ जुलाई तक जवाब देना है। जबकि दस जुलाई की मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विधायकों के खिलाफ दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत आप विधायक व प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दी है। भारद्वाज का कहना है कि दोनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
भारद्वाज का कहना है कि दूसरे दल के मंच पर जाना, अपनी पार्टी के नेता और पार्टी की नीति की आलोचना करना भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में आता है।
इस बारे में कपिल मिश्रा का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सातों सीटें, मोदी का अभियान चलाने के लिए नोटिस भेजने की सूचना मिली है।
अभी नोटिस मिलने से इंकार करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने में मंत्री पद की परवाह नहीं की तो इस तरह के नोटिस से क्या डरना।