फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not other, Own, are afraid Spai-BJP.

गैरों से नहीं, ‘अपनों’ से डर रहे सपाई-भाजपाई

Fri, 29 Jan 2016 01:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
not other, Own, are afraid Spai-BJP.
मेयर उपचुनाव में आमने-सामने ताल ठोंक रहे दो बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को किसी बाहर वाले का नहीं बल्कि ‘अपनों’ का ही डर सता रहा है। दोनों ही दल अपनी ‘टूट’ की मरम्मत में लगे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाले दोनों ही दल जहां अपनी अंदरूनी फूट की मरम्मत में लगे हैं वहीं कांग्रेस पदाधिकारी चुपचाप स्थिति को मजबूत करने में लगे हैं। हाल में दो ऐसे उदाहरण देखने को मिले, जब इन दोनों दलों में फूट नजर आई।
विज्ञापन


भाजपा के समर्थन में खड़े रहने वाले सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी सुधन रावत के समर्थन में होर्डिंग लगवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों को इसका पता चला तो खलबली मच गई। भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं ने अनुराग गर्ग से फोन पर बात की तो पता चला कि पूरा मामला भाजपा के ही एक पार्षद को लेकर है।

इन पार्षद से अनुराग गर्ग का छत्तीस का आंकड़ा है। अनुराग गर्ग का कहना था कि भाजपा के ही इन पार्षद ने एक दिन पूर्व ही भाजपा प्रत्याशी केहोर्डिंग-बैनर लगाने वाले से न केवल गाली गलौच की, बल्कि उसे धमकाकर भगा दिया था।

इसी से क्षुब्ध अनुराग गर्ग ने अब सपा प्रत्याशी को समर्थन करने की बात कही है। हालांकि भाजपाई फिलहाल उन्हें मनाने में लगे हैं।

बुधवार को सपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के सामने भी पदाधिकारी मनमुटाव को छिपा न सके।

एमएलसी जितेंद्र यादव ने जहां खुलकर जिला एवं महानगर संगठन की बुराई कर डाली, वहीं महानगर अध्यक्ष संजय यादव का कहना था कि जो एमएलसी अब संगठन की चुगली कर रहे हैं, जरा उनसे पूछिए कि 2012 के मेयर चुनाव में वह किस पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे।

वह दो बार सपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। आज तक प्रधानी का चुनाव नहीं जीते हैं और अब सपा पर उंगली उठा रहे हैं।

सपा के बड़े नेताओं को मेयर चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
सपा संगठन को नाकाम बताने के बाद पार्टी हाईकमान ने चुनाव की बागडोर क्षेत्रवार सौंप दी है। वार्ड के हिसाब से चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

चुनाव की कमान खुद रामगोपाल यादव के संभाल लेने के बाद संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड और बूथ अध्यक्ष बनाने और उनके साथ मीटिंग करने का काम चलता रहा।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की फटकार के बाद  बृहस्पतिवार को चुनाव की कमान बड़े नेताओं ने संभाल ली और तत्काल काम शुरू कर दिया। मेयर चुनाव के लिए शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है।

रामगोपाल यादव केनिर्देश पर मुख्य शहर में चुनाव की कमान एमएलसी जितेंद्र यादव को, साहिबाबाद क्षेत्र की कमान राज्यमंत्री राकेश यादव को और मुरादनगर क्षेत्र के शहर की कमान राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल को सौंपी गई है।


इसके अलावा जातिगत आधार पर वार्ड की कमान भी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को तीन वार्ड की कमान मेरठ के राज्यमंत्री अब्बास अहमद को सौंपी गई, उन्होंने तत्काल प्रचार भी शुरू कर दिया। इसी तरह व्यापार मंडलों की कमान रामकिशोर अग्रवाल को सौंपी गई है।

जिला महासचिव जेपी कश्यप ने बताया कि पदाधिकारियों का प्रयास है कि एक फरवरी से प्रचार अभियान शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed