फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway resumes operation of several trains

Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने फिर शुरू किया कई ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने कई रद्द ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, पुनः शुरू की जा रहीं प्रमुख ट्रेनों में नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नांदेड़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस, साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और कोटा, इंदौर, दुर्ग और पठानकोट से चलने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

फिलहाल कुछ गाड़ियां छोटे रूट पर चलेंगी, जैसे बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी विवेक एक्सप्रेस को लुधियाना तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें लुधियाना, अमृतसर, अंबाला या जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इन ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और मार्ग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-139 या रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed