फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Non-cooperation poses challenge in census, causing problems for employees

Census Challenge: जनगणना में असहयोग बना चुनौती, कर्मचारियों को परेशानी; डेडलाइन पास और लक्ष्य है दूर

Sun, 07 Jun 2026 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा सत्यम सिंह, नई दिल्ली
सत्यम सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 06:29 AM IST
सार

14 जून तक सर्वेक्षण पूरा किया जाना है, लेकिन कई क्षेत्रों में लोगों के असहयोग के कारण काम प्रभावित हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Non-cooperation poses challenge in census, causing problems for employees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली में चल रहे जनगणना संबंधी सर्वेक्षण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। 14 जून तक सर्वेक्षण पूरा किया जाना है, लेकिन कई क्षेत्रों में लोगों के असहयोग के कारण काम प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों का कहना है कि कई घरों में लोग मौजूद होने के बावजूद दरवाजा नहीं खोलते या बाद में आने की बात कहकर जानकारी देने से बचते हैं। कर्मचारियों के अनुसार एक ही परिवार से जानकारी जुटाने के लिए कई बार तीन से चार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कई मामलों में महिलाएं घर पर अकेली होने या परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति का हवाला देकर जानकारी देने से इंकार कर देती हैं। वहीं, जनगणना फॉर्म में शामिल 33 प्रश्नों का उत्तर देने में भी कई लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए कुछ इलाकों में पुलिस की मदद से जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं, कई आवासीय सोसायटियों में आरडब्ल्यूए और सोसायटी प्रबंधन की सहायता ली जा रही है। कर्मचारियों ने व्हाट्सएप समूहों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की है।


जनगणना कर्मियों का कहना है कि असहयोग से जुड़े मामलों की जानकारी लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। उनका मानना है कि नागरिकों के सहयोग के बिना निर्धारित समय में सर्वेक्षण पूरा करना कठिन होगा। 

अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे जनगणना दलों को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण सरकारी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

कई परिवार जानकारी देने से बचते हैं, जिससे सर्वेक्षण प्रभावित हो रहा है। 
-सुशील वर्मा, शिक्षक 

कई घरों में जानकारी जुटाने के लिए तीन-चार बार जाना पड़ रहा है। 
-सुनीता गुप्ता, शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed