फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth stabbed to death on protest against robbery

Noida News: लूट के विरोध पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 13 Jun 2023 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Youth stabbed to death on protest against robbery
वेलकम की घटना, एक आरोपी गिरफ्तार, दो को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेलकम में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने इमरान (23) की ताबड़तोड़ चाकू से वारकर हत्या कर दी। इमरान काम से घर लौट रहा था। इस बीच घर के नजदीक ही बदमाशों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बब्बू खान को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्यों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इमरान परिवार के साथ वेलकम की जनता काॅलोनी में रहता था। परिवार में पिता रज्जाक खान, मां अल्ला रखी, दो बहनें, चार भाई सज्जाद, शमशाद, दिलशाद और जव्वाद हैं। भाइयों में इमरान सबसे छोटा था। वह गोकुलपुरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे वह फैक्टरी से घर लौट रहा था। इस बीच जनता काॅलोनी स्थित इंद्रापार्क के पास पहुंचा तो तीन लड़कों ने उसे घेरकर पर्स व बाकी सामान छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने इमरान की गर्दन, हाथ, पैर और सीने में चाकू से सात-आठ वार कर दिए। परिजनों ने इमरान को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद इमरान का शव परिवार के हवाले कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो को हिरासत में लिया गया है। तीनों नशे के आदी हैं। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के नाबालिग होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed