फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth of Gautam Buddha Nagar are spreading light from environmental protection to education

UP: पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा में उजियारा फैला रहे गौतमबुद्ध नगर के युवा, बन रहे प्रेरणा स्त्रोत

Sun, 12 Jan 2025 10:20 AM IST
विजय पुंडीर ऋषभ कौशल/अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
ऋषभ कौशल/अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

शहर की शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल खेल जगत में विश्व में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा में युवाओं की टीम-20 गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के परिसर में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को पढ़ा रही है। 

विज्ञापन
Youth of Gautam Buddha Nagar are spreading light from environmental protection to education
पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा में उजियारा फैला रहे शहर के युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के युवा पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उजियारा फैला रहे हैं। एफडीडीआई नोएडा की युवतियों ने अपशिष्ट प्रबंधन से अनोखी ड्रेस तैयार की है। इसके साथ ही प्राकृतिक रंगों से कपड़ों की रंगाई कर रोजगार के साधन भी तलाश रही हैं। शहर की शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल खेल जगत में विश्व में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा में युवाओं की टीम-20 गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के परिसर में स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को पढ़ा रही है। पांंच बच्चों से शुरू हुआ सफर अब 150 से अधिक तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

चमड़े के टुकड़े, पिस्ता के शेल और रस्सी से तैयार की सुंदर ड्रेस
सेक्टर-24 स्थित भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन फुटवियर डिजाइिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की अर्शिया ठाकुर ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन से हवाइन नाम ड्रेस तैयार की है। उन्होेने बताया कि इसमें उन्होने वेस्ट हुए चमड़े के टुकड़े, पिस्ता के शेल और रस्सी से सुंदर ड्रेस तैयार की है। फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल रंगों को छोड़ इको-प्रिंटिंग से तैयार हो रहे प्राकृतिक कपड़े
एफडीडीआई की छात्रा अर्चिता सिंह ने कपड़े की प्राकृतिक रंगाई प्रक्रिया में कपास, रेशम, लिनन और ऊन जैसे प्राकृतिक रेशों का उपयोग किया है, जो पौधों के रंगों को आसानी से अवशोषित कर लेते हैं। खासतौर पर गुलाब, मैरीगोल्ड, नीलगिरी और कोरियोप्सिस जैसे फूलों का प्रयोग होता है, जो कपड़े को खूबसूरत रंग और डिजाइन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

शतरंज खिलाड़ी वंतिका युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं
नोएडा के सेक्टर-27 निवासी 22 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल के लिए भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई है। नौ वर्ष की आयु में एशियन स्कूल्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वंतिका ने 2024 में बुडापेस्ट में आयोजित 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी अन्य उपलब्धियों में कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड यूथ, एशियन यूथ और नेशनल चैंपियनशिप में पदक शामिल हैं।

जरूरतमंद बच्चों का भविष्य सुधार रही युवाओं की टीम-20
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गलगोटिया, शारदा, लॉयड सहित कई कॉलेजों के 20 से अधिक छात्र झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को प्रतिदिन शाम को 4.30 से 6.30 बजे तक पढ़ा रहे हैं। सुहानी, कामाक्षी, आयुष ने बताया, वह घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कई अभिभावक बच्चों को भेजने के लिए तैयार नहीं होते थे। उनकी शिक्षकों की मदद से काउंसलिंग कराई जाती है। साधना, तनिषा, सरोज, निक्की, अरविंद, कुनाल ने बताया, घर से खर्च के लिए मिलने वाले रुपयों को जमा करके बच्चों की जरूरत का सामान खरीदते हैं। यदि उनके जेब खर्च के रुपयों से बच्चों का भविष्य बन सकता है तो वह इसे आगे भी करते रहेंगे।

दो साल से चल रही बच्चों की कक्षाएं
यशोधरा शिक्षा शिविर फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया, दो साल से पढ़ाने का काम किया जा रहा है। उनका दाखिला पास के नजदीक स्कूलों में कराया जाता है। कई बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराया गया है। पढ़ाई के साथ ही मानसिक व शरीरिक विकास पर भी फोकस रखा जाता है। विश्वविद्यालय के शिक्षक भी इन छात्रों को पढ़ाने के लिए आते हैं।

20 की उम्र में बच्चों को सिखा रहे निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण
कराटे कोच गौरव 20 साल की उम्र में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। गौरव ने राज्य स्तर पर ओपन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। विद्या भारती राज्य कराटे चैंपियनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। 2021 में गौरव ने शितो-रयू मार्शल आर्ट कराटे डू फेडरेशन से ब्लैक बेल्ट हासिल की। गौरव ने अभी तक 500 से अधिक बच्चो को निशुल्क कराटे सिखाया, साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed