फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth Murdered in Sakipur Village, Surajpur Kotwali Area, Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: साकीपुर गांव में नाली विवाद में युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 09:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 06 May 2026 09:53 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया है। उनका कहना है कि उसी ने साजन भाटी की गोली मारकर हत्या की है।

विज्ञापन
Youth Murdered in Sakipur Village, Surajpur Kotwali Area, Greater Noida
Greater Noida Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में मंगलवार रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साजन भाटी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण पड़ोसी के साथ नाली को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात को साजन भाटी पर उस समय हमला किया गया जब वह अपने घर के पास मौजूद थे। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि मृतक साजन भाटी का उसके पड़ोसी के साथ नालीको लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। मंगलवार रात को घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर विवाद फिर विवाद हुआ और देखते ही देखते इसने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया। उनका कहना है कि उसी ने साजन भाटी की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू पुत्र कालू के रूप में हुई है। 


मुठभेड़ के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, थाना सूरजपुर पर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आती हुई संदिग्ध कार को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार अपनी कार को मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे बनी कच्ची सड़क पर जंगल की ओर भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया तो कार सवार बदमाशों द्वारा कार से उतकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक कार सवार बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू पुत्र कालू राम निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस व एक कार बरामद की गई है। अभियुक्त के अन्य साथी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed