फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth losing interest in D.El.Ed; DIET seats remain vacant

Noida News: डीएलएड के प्रति युवाओं का हो रहा मोह भंग, डायट की सीटें खाली

Sun, 04 Oct 2026 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Youth losing interest in D.El.Ed; DIET seats remain vacant
-वर्ष 2023 में एक सीट थी खाली, 2025 में 30 रह गईं, वर्ष 2026 में सुधार के बावजूद 19 सीटें अब भी खाली
विज्ञापन

अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। कभी डीएलएड में दाखिला लेकर शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं की प्राथमिकता अब बदल रही है। प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिलेगी या नहीं, यह सवाल दाखिले से पहले ही उन्हें रोक रहा है। इसका असर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 50 सीटों पर साफ दिखाई दे रहा है। वर्ष 2023 में जहां 49 छात्रों ने दाखिला लिया था, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर महज 20 रह गई। दो साल में 29 दाखिले कम हुए और खाली सीटों की संख्या एक से बढ़कर 30 हो गई। वर्ष 2026 में स्थिति कुछ सुधरी और 31 छात्रों ने प्रवेश लिया, लेकिन फिर भी 19 सीटें खाली रह गईं। यानी नौकरी की अनिश्चितता के बीच डीएलएड का आकर्षण पहले जैसा नहीं लौट पाया है। कभी पहले ही चरण में भर जाने वाली सरकारी सीटें अब तीसरे चरण की प्रक्रिया का इंतजार कर रही हैं।
डीएलएड में दाखिला लेने वाले ज्यादातर युवाओं की नजर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने पर होती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियमित शिक्षक भर्ती के अवसर सीमित होने के कारण अभ्यर्थी अब इस पाठ्यक्रम में समय और पैसा लगाने से पहले रोजगार की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। यही वजह है कि सरकारी संस्थान होने के बावजूद सीटें खाली रह रही हैं। हालांकि शिक्षक भर्ती के लिए पद निकले हैं, लेकिन उनकी संख्या कम होने के कारण अभ्यर्थियों को रोजगार की पर्याप्त संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 का आंकड़ा सबसे ज्यादा चिंता पैदा करता है। 50 सीटों में से केवल 20 पर दाखिला हुआ, यानी 60 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। वर्ष 2026 में खाली सीटों का प्रतिशत घटकर 38 प्रतिशत हुआ, लेकिन यह भी बताता है कि डीएलएड में पहले जैसा आकर्षण नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी संस्थान में सीट खाली होना संकेतः सरकारी डायट में कम फीस और बेहतर सुविधाओं के कारण दाखिले को लेकर आमतौर पर युवाओं में अधिक रुचि रहती है। इसके बावजूद सीटों का लगातार खाली रहना संकेत है कि अब प्राथमिकता सिर्फ प्रशिक्षण हासिल करना नहीं, बल्कि उसके बाद रोजगार की निश्चितता भी है। जब नौकरी की राह स्पष्ट नहीं दिखती तो डीएलएड में दाखिले का उत्साह भी कमजोर पड़ जाता है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता राजेश खन्ना ने बताया कि तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। सभी सीटें भर जाएंगी। हजारों पदों पर चयन भी होना है। इससे छात्रों में एक बार फिर उत्साह बढ़ा है।

तीन साल में बदली पूरी तस्वीर
सत्र सीटें दाखिला खाली
2023 50 49 1
2024 50 36 14
2025 50 20 30
2026 50 31 19
नोट - 2026 में छात्रों को एक मौका अभी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed