फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Your politics on tree falling incident is sad: Virendra Sachdeva

पेड़ गिरने की घटना पर आप की राजनीति दुखद : वीरेंद्र सचदेवा

Thu, 14 Aug 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Your politics on tree falling incident is sad: Virendra Sachdeva
नई दिल्ली।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और पेड़ गिरने से हुई मृत्यु जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आप नेताओं को राजनीति करते देखकर दुख होता है। भाजपा सरकार इन घटनाओं को संवेदनशीलता से लेती है और पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदना रखती है।

सचदेवा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी की ओर से लोक निर्माण विभाग के मंत्री का इस्तीफा मांगने और सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आप नेता सत्ता में रहते हुए भी संवेदनहीन थे और अब विपक्ष में आकर भी संवेदनहीन ओछी राजनीति के माहिर बन गए हैं। काश आतिशी अपने शासनकाल में हुई उन घटनाओं पर भी संवेदना के दो शब्द कह देतीं। जब तीन प्रशासनिक सेवा के छात्रों समेत लगभग 50 लोगों की मौत पेड़ गिरने, दीवार गिरने और जलभराव की घटनाओं में हुई थी। बारिश के दौरान सड़क किनारे पेड़ों के गिरने, दीवार ढहने और जलभराव की घटनाएं गंभीर समस्याएं हैं इसीलिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही सभी सड़क स्वामित्व वाले विभागों को ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान, छंटाई, हटाने या प्रतिरोपण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed