फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Your great grandfather gave you pension, you did not do anything...

Noida News: तेरे परदादा ने दी पेंशन, तन्नै कुछ नहीं करा...

Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Your great grandfather gave you pension, you did not do anything...
गांव धनाना में बुजुर्ग से बातचीत करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। स्रोत : वीडियोग्रैब
भिवानी। गांव धनाना में जलभराव प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के सामने 80 वर्षीय बुजुर्ग धीरा ने खूब खरी खोटी सुनाई। दुष्यंत के दौरे के दौरान बुजुर्ग का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें बुजुर्ग ने दुष्यंत के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। ये वीडियो 10 सितंबर का है। धनाना के खेतों में बरसाती जलभराव का जायजा लेने कार्यकर्ताओं के साथ दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे।
विज्ञापन

धनाना के खेतों में जलभराव के दौरान बुजुर्ग धीरा के पास जब दुष्यंत चौटाला पहुंचे। बुजुर्ग ने कहा कि इब कितने चक्कर काट ले कुछ कोनी तेरा। इसके बाद दुष्यंत ने कहा कि मलाई चाटै तू, तीन हजार पेंशन ले तू, किसने बनाई पेंशन ? इस पर बुजुर्ग ने बेवाकी से जवाब दिया कि वो तेरा परदादा था, तू कोनी। दुष्यंत ने यह भी कहा कि तीन हजार किसने करे, फिर बुजुर्ग बोला कि उसी के कारण होरे हैं, तन्ने नहीं करे। दुष्यंत ने कहा कि इब सैनी 3500 करेगा, इस पर बुजुर्ग बोला कि म्हारा तो कोई कोनी, तन्ने म्हारा कै करया। इसके बाद दुष्यंत वहां से लौटने लगे। इसी दौरान कार्यकर्ता ने कहा कि आपणा मारै छाया मैं गैरे। काफिला वहां से लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed