{"_id":"68b1d7cdd3eebcfe31028d8a","slug":"your-flat-has-become-dilapidated-please-vacate-it-soon-noida-news-c-1-gnd1002-3341355-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आपके फ्लैट जर्जर हो चुके हैं , कृपया इसे जल्द खाली कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आपके फ्लैट जर्जर हो चुके हैं , कृपया इसे जल्द खाली कर दें
विज्ञापन
- सेक्टर-31 में एक फ्लैट की छत गिरने के बाद यहां बने 128 फ्लैटों को जर्जर घोषित कर चुका है प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-31 में बने सभी 128 जनता फ्लैट जर्जर घोषित करने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां फ्लैटों के बाहर प्राधिकरण ने जर्जर बताने और तत्काल खाली करने की सलाह के साथ नोटिस चस्पा करा दिए हैं। इसके साथ लाउडस्पीकर से सार्वजनिक घोषणा (मुनादी) भी कराई गई है। जिसमें सभी जनता फ्लैट के जर्जर होने की वजह से खाली कराने की घोषणा की जा रही है। अब आगे निवासियों को फ्लैट खाली करना है। इस मसले पर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल ने बृहस्पतिवार को बैठक भी की।
शुक्रवार को यहां लाउडस्पीकर से कराई गई मुनादी में कहा गया कि देखरेख नहीं कराए जाने और अतिरिक्त अवैध निर्माण की वजह से फ्लैट जर्जर हो गए हैं। फ्लैट अब रहने लायक नहीं बचे हैं। ऐसे में इनको खाली करना जरूरी है। इससे पहले प्राधिकरण की तरफ से इसको लेकर सूचना भी जारी की जा चुकी है। जनता फ्लैट नोएडा प्राधिकरण ने 1980 में बनाकर आवंटित किए थे। मौजूदा समय में इनमें रहने वालों में ज्यादा संख्या किरायेदारों की है। प्राधिकरण की तरफ से कराए गए सर्वे में कई फ्लैटों में अवैध निर्माण की बात सामने आई है। कई मामलों में एक कमरे के फ्लैट को लोगों ने बढ़ाकर दो कमरे का कर लिया है।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने से ऊपर और नीचे दोनों फ्लैट की मजबूती पर असर पड़ा। वहीं देखरेख फ्लैट के आवंटियों की तरफ से बाहर की नहीं करवाई गई। इस वजह से फ्लैट और जल्दी जर्जर हुए हैं।