{"_id":"615dd1318ebc3e05e76669c4","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-an-altercation-over-alcohol-uncle-injured-grnoida-news-noi6089748170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए कहासुनी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए कहासुनी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, चाचा घायल
विज्ञापन
मृतक राहुल उर्फ गुड्डू। (फाइल फोटो)
- फोटो : Grnoida
बिलासपुर/दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला (मोहम्मद खानी) में शराब के लिए कहासुनी में पड़ोसियों ने प्लंबर राहुल उर्फ गुड्डूू और उसके चाचा राज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राहुल की मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य तलाश जारी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात आरोपी कमल व राहुल के चाचा राजकुमार के बीच शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कमल ने साथी सन्नी, विपिन, सचिन और रोहित के साथ मिलकर राज सिंह व राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने राहुल के भाई जीतू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एक हत्यारोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रभारी पर चौकी से भागने का आरोप
सूत्रों ने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले राहुल बिलासपुर चौकी गया था और चौकी प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया गया कि राहुल को चाचा राज सिंह ने फोन कर घर बुलाया था। जब वह पहुंचा तो वहां पहले से विवाद चल रहा था। उसने दोनों पक्षों के बीचबचाव किया। इस पर आरोपी पक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो वह भाई के साथ शिकायत लेकर बिलासपुर चौकी गया था। भाई जीतू के मुताबिक, पहले चौकी के बाहर बैठे पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी दी। उन्होंने चौकी में अंदर बैठे दरोगा से मिलने की बात कही। इसके बाद राहुल दरोगा के पास गया। आरोप है कि दरोगा ने गाली गलौज कर भगा दिया। मदद नहीं मिलने पर वह घर लौट आया और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।