फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man hanged himself, accused of abetting landlord

युवक ने फंदा लगाकर जान दी, मकान मालिक पर उकसाने का आरोप

Sun, 27 Dec 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself, accused of abetting landlord
युवक ने फंदा लगाकर जान दी, मकान मालिक पर उकसाने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने मकान मालिक पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि छिजारसी में किराए के मकान में फतेहपुर निवासी अरुण कुमार (25) रहता था। निजी कंपनी में काम करने वाले अरुण ने शनिवार रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह काफी देर तक अरुण बाहर नहीं आया तो पड़ोसी युवक ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो कमरे में अरुण का शव फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उधर, रविवार देर शाम थाने पहुंचे अरुण के परिजनों ने मकान मालिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed