फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YEIDA cancels allotment of seven industrial plots.

Noida News: यीडा ने सात औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया रद्द

Tue, 25 Aug 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
YEIDA cancels allotment of seven industrial plots.
किस्तें जमा न करने और लीज डीड न करने पर कार्रवाई
विज्ञापन

नंबर गेम- 38 अन्य भूखंडों पर निरस्तीकरण की तलवार लटकी
नंबर गेम- 27 औद्योगिक भूखंड आवंटियों को सुनवाई का अंतिम अवसर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने औद्योगिक भूखंडों पर उद्योग स्थापित करने में लापरवाही बरतने वाले सात आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई की है। निर्धारित समय में किस्तें जमा न करने और लीज डीड न कराने पर सात औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है। एक आवंटी ने अपना भूखंड भी यीडा को सरेंडर कर दिया है। इसके अलावा 38 अन्य भूखंडों पर भी निरस्तीकरण की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि आवंटियों को निर्धारित समय पर भूखंड की कीमत जमा करने के साथ लीज डीड भी करानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले आवंटियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि प्राधिकरण औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों की लगातार निगरानी कर रहा है। इसके बावजूद जो आवंटी रकम जमा नहीं कर रहे या रजिस्ट्री नहीं करा रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निरस्त किए गए भूखंड डाक्स इंजीनियर्स, ऑटोमेशन बिल्डर्स, ढल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, गुरु पदम इंटरप्राइजेज, ग्लोब टेक्नोक्रेट लिमिटेड, मुस्तफीज हैदर और इमरान अली के हैं। श्रीकृष्णा इंटरप्राइजेज ने अपना भूखंड सरेंडर किया है। ये भूखंड सेक्टर-28, 29, 32 और 33 में स्थित हैं, जिनका क्षेत्रफल 300 से 5000 वर्ग मीटर तक है।
विज्ञापन

यीडा ने 27 औद्योगिक भूखंड आवंटियों को सुनवाई का अंतिम अवसर दिया है। इन आवंटियों की सुनवाई 31 अगस्त तक की जाएगी। इस दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने और प्रक्रिया पूरी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 11 अन्य आवंटियों को भी जल्द सुनवाई का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed