फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   workers found absent while surprise inspection of sdm

एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दफ्तर के कर्मचारी

Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
workers found absent while surprise inspection of sdm
एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मचारी
विज्ञापन

नगीना (संवाद)। फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार ने बृहस्पतिवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय और उप तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगीना के उप तहसीलदार पवन कुमार बत्रा दो दिन की छुट्टी पर मिले तो खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह भी नहीं मिले। वे दूसरे खंड में फील्ड में गए थे। कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन के अंदर जवाब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी अपने कर्तव्य का सही प्रकार से पालन नहीं करते हैं, इसलिए आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। नगीना उप तहसील में केवल एक सेवादार ही तहसील में मौजूद पाया गया। निरीक्षण 12:30 बजे किया गया। पवन कुमार बत्रा ने बताया कि मैने बुखार होने पर गत दिवस दो दिन की छुट्टी ली हुई हैै। बाकी कर्मचारियों का बताना मुश्किल है कि वे क्यों उप तहसील कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचे। बीडीपीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो खंड की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed