{"_id":"6a0f0bc0e8c9b4f9f30d9002","slug":"work-on-the-60-meter-vip-road-which-had-been-closed-for-14-years-is-complete-and-vehicles-are-now-running-smoothly-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7090-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 वर्षों से बंद पड़े 60 मीटर वीआईपी रोड का कार्य पूरा, फर्राटा भरने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 वर्षों से बंद पड़े 60 मीटर वीआईपी रोड का कार्य पूरा, फर्राटा भरने लगे वाहन
विज्ञापन
60 मीटर वीआईपी रोड में रबूपुरा का काम पूरा, फर्राटा भर रहे वाहन।अमर उजाला
- दनकौर में भी अगले एक सप्ताह में वाहन भर सकते हैं फर्राटा, दयानतपुर में तीन माह में बाधा दूर करने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। करीब 14 वर्षों से बंद पड़े 60 मीटर वीआईपी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह वाहन फर्राटा भरने लगे। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर यह स्ट्रेच करीब 400 मीटर का था जिसे यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बनाया है। लंबे समय से लोग इसके बगल में कच्चे रास्ते पर धूल-मिट्टी से होकर गुजरने को मजबूर थे।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद यमुना विकास प्राधिकरण जल्द से जल्द यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर वीआईपी रोड को तैयार कर रहा है। इसमें आने वाले तीन अवरोधों में से रबूपुरा में नारायणा पब्लिक स्कूल के सामने स्थित इस 400 मीटर स्ट्रेच को बना दिया गया है। करीब चार माह पहले किसानों से विवाद सुलझने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। रोड पर मिट्टी डालकर समतल करने के बाद इसे छोड़ दिया गया था। बुधवार देर रात इसपर बिटुमिन डालकर रोड तैयार कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह से वाहन इसपर फर्राटा भरने लगे।
वर्ष 2012 से बना था, तीन स्थानों पर अधूरी रह गई थी सड़क
वर्ष 2012 में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ इस रोड को भी तैयार किया गया था। इनमें से दनकौर, रबूपुरा और जेवर के दयानतपुर में तीन स्थानों पर किसानों से भूमि विवाद के चलते कुछ-कुछ हिस्से पर रोड का काम अधूरा छोड़ा गया था। दनकौर में करीब 700 मीटर और रबूपुरा में करीब 400 मीटर का स्ट्रेच नहीं मिल पाया था। ऐसे में दोनों स्थानों पर बगल में अस्थायी सड़क निकालकर वाहनों को रास्ता दिया गया था।
विज्ञापन
दनकौर में भी तेजी से चल रहा सड़क का निर्माण
दनकौर में भी वीआईपी रोड पर लगभग 700 मीटर के स्ट्रेच पर यमुना प्राधिकरण ने निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रोड बंद होने के चलते दनकौर से तिरंगा चौक तक वाहन लगभग एक किमी तक यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से निकलते थे। जल्द ही इसपर भी वाहन फर्राटा भरेंगे।
एयरपोर्ट से जोड़ने का चल रहा सड़क का निर्माण कार्य
60 मीटर वीआईपी रोड जेवर के दयानतपुर के आगे जाकर बंद हो जाती है। यहां से नोएडा एयरपोर्ट करीब 7 किमी है। यहां करीब दो किमी में रोड बनाने के लिए किसानों से बातचीत चल रही है। इसके बाद करीब पांच किमी रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह का कहना है कि किसानों से बातचीत फाइनल स्टेज पर है। तीन माह में किसानों से बातचीत कर इस रोड को बना लिया जाएगा।