फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work on passenger facilities at Noida International Airport has been completed.

नोएडा एयरपोर्ट पर मिलेंगी सुविधाएं: उड़ान से तीन महीने पहले यात्री सुविधाओं का काम पूरा, सरकार की मानी शर्तें

Thu, 16 Jan 2025 03:12 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 03:12 PM IST
सार

नोडल अधिकारी नायल शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट के तहत पूरे हुए कार्यों की रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण ने तैयार कर ली है। सबसे अहम बात यह है कि एयरपोर्ट के चारों चरण के लिए आवश्यक यात्री सुविधाओं को पूरा करने के हिसाब से काम किया है।

विज्ञापन
Work on passenger facilities at Noida International Airport has been completed.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रस्तावित उड़ान की तारीख से तीन महीने पहले ही राज्य सरकार की ओर से किए जाने वाले यात्री सुविधाओं के काम पूरे कर लिए गए हैं। यमुना तट पर बने रेनीवेल से पानी आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति सुचारू होने के साथ ही इंटरचेंज के जरिये सड़क मार्ग से एयरपोर्ट तक पहुंचने का मार्ग सुगम बना दिया गया है। यमुना प्राधिकरण ने स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट के तहत पूरे हुए इन कार्याें की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अहम यह है कि एयरपोर्ट के चारों चरण के लिए आवश्यक यात्री सुविधाओं को पूरा करने के हिसाब से निर्माण कार्य कराए गए हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के निर्माण के दौरान स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट के तहत यमुना प्राधिकरण को सड़क, पानी और बिजली की सुविधा देने की जिम्मेदारी दी गई थ्। इसके तहत विमान सेवा शुरू होने से पहले यहां बिजली, पानी और सड़क कनेक्टिविटी का कार्य पूरा कर दिया गया है। एयरपोर्ट के पहले चरण में सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों के सफर करने की पहुंचने के आसार हैं। वहीं चौथे चरण तक यात्रियों की संख्या बढ़कर सात करोड़ सालाना पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


जरूरत से एक एमएलडी ज्यादा पानी की आपूर्ति
एयरपोर्ट परिसर में चार एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। फिलहाल, एयरपोर्ट पर तीन एमएलडी पानी की आवश्यकता है। पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए फलैदा बांगर में हाइड्रो एब्स्ट्रेशन पंप लगाकर 6.7 किमी लंबी पाइनलाइन बिछाई गई है। पानी की आपूर्ति शुरू कराकर टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। यहां से आने वाले पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से शोधित कर आपूर्ति की जाएगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से तैयार डिजाइन के आधार पर पाइपलाइन बिछाने में 6.45 करोड़ और हाइड्रो एब्स्ट्रेक्शन पंप स्थापित करने में 6.24 करोड़ रुपये की लागत आई है। यमुना तट पर चार एमएलडी पानी और एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के साथ पश्चिमी यूपी और आगरा तक कनेक्टविटी

एनसीआर के शहरों के अलावा आगरा और पश्चिमी यूपी के जिलों के लोगों की एयरपोर्ट तक पहुंच आसान करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज का काम पूरा कर लिया गया है। आठ लेन के सात सौ मीटर लंबे इंटरचेंज के बनने से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर और आगरा, मथुरा तक के लोगों के लिए नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इसके अलावा इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एनएचएआई, भारतमाला परियोजना के तहत 2414 करोड़ की लागत से 31 किमी लंबा छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। हरियाणा की सीमा में 22 किमी और जेवर की सीमा में 9 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का नौ किमी का हिस्सा जेवर में छह गांव की जमीन पर बन रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते ही एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए दयानतपुर गांव के पास इंटरचेंज का निर्माण हुआ है।


जरूरत से तीन गुना ज्यादा बिजली आपूर्ति के संसाधन
एयरपोर्ट की जरूरत के तीन गुना ज्यादा बिजली आपूर्ति के संसाधन का इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट को 204 एमवीए बिजली की आवश्यकता होगी, जबकि प्राधिकरण की ओर से 623 मेगावाट बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सेक्टर-32 में 400 केवीए का सब स्टेशन व सेक्टर-18 में 220 केवीए का सब स्टेशन बनाया गया है। एयरपोर्ट तक बिजली की लाइन भी पहुंचा दी गई है, अंदर की व्यवस्था टाटा पावर प्रोजेक्ट करेगी। सेक्टर-32 के सब स्टेशन की क्षमता 503 और सेक्टर-18 के उपकेंद्र की क्षमता 120 एमवीए है। ऐसे में जरूरत के तीन गुना बिजली मुहैया है।

ऐसे बढ़ेगीं एयरपोर्ट की जरूरतें
फेज             यात्री              बिजली           पानी
पहला-       1.2 करोड़       19 एमवीए    3 एमएलडी
दूसरा-        3 करोड़          28 एमवीए   6 एमएलडी
तीसरा-       5 करोड़          50 एमवीए   9 एमएलडी
चौथा-         7 करोड़         107 एमवीए  12 एमएलडी
नोट: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त अनुमानित रिपोर्ट से प्राप्त आंकड़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed