फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Won gold by running 100 km twelve and a half hours before the scheduled time

तय समय से साढ़े बारह घंटे पहले 100 किमी दौड़कर जीता स्वर्ण

Thu, 09 Dec 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Won gold by running 100 km twelve and a half hours before the scheduled time
एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कासना गांव निवासी 27 वर्षीय एथलीट खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने तय समय से करीब साढ़े बारह घंटे पहले ही 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। यह कीर्तिमान उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हासिल किया है। प्रवीण बेहतरीन एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्स में नौकरी भी करते हैं। प्रवीण ने बताया कि बचपन से ही दौड़ने का शौक है। इसी शौक ने एथलीट खिलाड़ी बना दिया। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। अपनी खेल जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रवीण ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्टोर में नौकरी कर ली।
विज्ञापन

यहां से मिलने वाले वेतन का कुछ हिस्सा खेल पर खर्च करते हैं और बाकी परिवार को दे देते हैं। चार व पांच दिसंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंडिया ओपन रन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 24 घंटे 35 मिनट में 100 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। इस लक्ष्य को प्रवीण ने 12 घंटे 35 मिनट व 15 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। जीत के साथ ही प्रवीण का चयन पुणे में अगले माह प्रस्तावित मैराथन के लिए हो गया है। इससे पहले भी प्रवीण ने जयपुर मैराथन में तीन स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य, गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में 10 घंटे में 100 किलोमीटर दौड़ कर स्वर्ण व चंडीगढ़ में 24 घंटे में 240 किलोमीटर दौड़ कर स्वर्ण पदक जीत कर गांव व परिवार का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य : रवि कुमार
सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर निवासी रवि कुमार मात्र तीन वर्षों में बाक्सिंग की बारीकियां सीखकर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। अब 2024 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। रवि के कोच प्रीतम टोकस ने बताया कि 2019 से नोएडा स्टेडियम स्थित शहीद भगत सिंह एकेडमी में बाक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। 2019 में ही बागपत उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में रवि ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद सितंबर 2021 में नेशनल के लिए ट्रायल में चैंपियन बने। सितंबर में ही 34वीं सीनियर 5वीं इलाईट मेंस चैंपियनशिप में भी ब्रांज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इतने कम समय में नेशनल तक खेलना बड़ी कामयाबी है। ओलंपिक के लिए वह रोज 5 से 6 घंटे अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed