फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women's safety is top priority: Mayor Praveen Joshi

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मेयर प्रवीण जोशी

Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women's safety is top priority: Mayor Praveen Joshi
कहा- समाज के हर वर्ग को निभानी होगी अपनी भूमिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा विषय पर पार्षदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने की। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी और पार्षदगण मौजूद रहे।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों की रक्षा के लिए नगर निगम और प्रशासन द्वारा ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यदि किसी महिला के साथ उत्पीड़न, भेदभाव या हिंसा जैसी कोई भी घटना घटती है तो तुरंत संबंधित विभाग और हरियाणा राज्य महिला आयोग से संपर्क किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को समय पर न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रवीण जोशी ने हरियाणा राज्य महिला आयोग और सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें महिलाओं के हितों को मजबूत करने और उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पार्षदों और अन्य सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता की भावना को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed