{"_id":"6900d9d634d3dde1bf0c816a","slug":"womens-power-shines-in-sports-daughters-win-gold-and-silver-medals-grnoida-news-c-1-gnd1002-3565185-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेल में नारी शक्ति का परचम, स्वर्ण-रजत जीत रहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेल में नारी शक्ति का परचम, स्वर्ण-रजत जीत रहीं बेटियां
विज्ञापन
टेबल टेनिस खेल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखा रहीं दम, नोएडा स्टेडियम में करती हैं अभ्यास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की बेटियां टेबल टेनिस में नारी शक्ति का परचम लहरा रही हैं। वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल में भी अहम मुकाम हासिल कर रही हैं। हाल ही में दिल्ली में हुई टेबल टेनिस चैंपियनशिप और सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजक व कांस्य पदक जीते।
आकांक्षा और इकारा स्टेट में जीते पदक
दिल्ली में आयोजित चौथी दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में नोएडा की दो उभरती खिलाड़ी आकांक्षा और इकारा ने स्वर्ण पदक जीते। कोच आशीष हरी ने बताया कि आकांक्षा ने अंडर-15 में सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि अंडर-17 वर्ग में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। इकारा ने अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता।
आयुषी और समृद्धि राष्ट्रीय में हासिल किया मेडल
सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बाल भारती स्कूल से खेलने वाली शहर की आयुषी सिंघल और समृद्धि शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी एक ही टीम से खेल रही थीं और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल दिखाया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।
विज्ञापन
-- -
दिल्ली-एनसीआर के नामी खिलाड़ी पहुंचे थे
सभी खिलाड़ी सेक्टर 21ए स्थित नोएडा इनडोर स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। कोच ने बताया कि दोनों की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के कई नामी खिलाड़ी शामिल थे।