{"_id":"5f10ad0c8ebc3e63c9209e85","slug":"women-upset-due-to-cut-protest-grnoida-news-noi523826185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
दादरी। चिटेहरा गांव में बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने जीटी रोड स्थित बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने बिजलीघर के कर्मचारियों को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। साथ ही कई जगहों की सप्लाई बंद करा दी और मेन गेट भी बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। चिटेहरा के जाटव मोहल्ले व आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। इस बार हद हो गई। कई दिनों से बिजली गुल थी। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इससे नाराज गांव की महिलाएं एकत्र होकर सीधे बिजलीघर पहुंच गईं और कई जगहों की सप्लाई रुकवा दी। वहां मौजूद कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी। एक घंटे बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद भी महिलाएं नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़ी रहीं। काफी देर तक मनाने के बाद महिलाएं शांत हुईं। उपखंड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जला हुआ ट्रांसफार्मर जल्द बदलवा दिया जाएगा।
दादरी में 50 लाख से सुधरेगी बिजली व्यवस्था
दादरी (संवाद)। दादरी में बिजली की वोल्टेज कम ज्यादा होने की समस्या से निजात दिलाने की विभाग ने तैयारी कर ली है। नगर में जर्जर केबलों को दो चरणों में बदला जाएगा। पहले चरण में नौ स्थान चिह्नित किए हैं। जिसमें दौलतराम कॉलोनी, विशाल मंदिर, प्रताप विहार, ठाकुरान मोहल्ला, न्यादर गंज, वेद विहार , सूरज विहार, गौतमपुरी व एस्कोर्ट कॉलोनी शामिल है। यहां अगस्त से काम शुरू होंगे। जबकि चिटेहरा वाले बिजली फीडर से जुड़ी कॉलोनियों में दूसरे चरण में काम होगा। लोड बढ़ाने के लिए सैंथली, रूपवास, कस्तूरबा स्कूल, कलौंदा, जारचा, बिसाहड़ा, अच्छेजा, प्यावली, चिटहेरा, धूम खेड़ा में 10 ट्रासंफार्मर लगेंगे। उपखंड अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि 50 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर लगेंगे। जबकि जर्जर केबलों को बदलने में सात लाख का खर्च आएगा।