फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women troubled by disorder in ward number one reached SDM office, submitted memorandum.

हंगाम

Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Women troubled by disorder in ward number one reached SDM office, submitted memorandum.
तावडू। पटौदी रोड व वार्ड नंबर एक में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गुस्साई महिलाओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट और सफाई कर्मचारी नहीं होने पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन व वार्ड नम्बर एक की पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसडीएम की अनुपस्थिति में कर्मचारी द्वारा ज्ञापन लेने के बाद महिलाओं को वार्ड की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद महिलाएं वापस लौट गई।
विज्ञापन

वार्ड एक निवासी महिला शकीला, फईमन, नाजिया, सादिया, सुमन, मंगेश्वर व कुलसुम आदि महिलाओं ने बताया कि उनकी कालोनी का रास्ता कई गांवों को जोड़ता है। कॉलोनी का रास्ता व सभी गलियों की हालत जर्जर है। पिछले काफी दिनों से रास्तों में भारी गड्ढे हो गए हैं, वही नालियां खराब हैं। जलभराव होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व राहगीरों को हो रही है। महिलाओं ने बताया कि उनकी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट दो साल से खराब हैं जिससे रास्ते में अंधेरा रहता है। आने जाने में परेशानी होती है। समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत दी। कोई सुनवाई नहीं हुई। नगरपालिका कर्मचारी स्ट्रीट लाइटों को उतराकर तो ले गए लेकिन दोबारा लगाने नहीं आए। आरोप है कि उनके वार्ड में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है। महिलाओं ने बताया कि कई बार उन्होंने वार्ड पार्षद से भी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। वार्ड पार्षद की ओर से समस्या का समाधान करने को लेकर उन्हें आश्वासन तक नहीं मिला। समाधान नहीं होने पर बृहस्पतिवार को गुस्साई महिला विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंच गई। इस दौरान कर्मचारी सूरजभान द्वारा काफी देर बाद प्रदर्शन कर रही महिलाओं से ज्ञापन लिया। जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कराने का उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ् एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती हुई महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed