फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women missing, allegation of religion conversion

Noida News: शादीशुदा महिला का धर्मांतरण कराने का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
women missing, allegation of religion conversion
शादीशुदा महिला का धर्मांतरण कराने का आरोप
विज्ञापन

- कोतवाली फेज थ्री में दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री स्थित एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर किया। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया और महिला को चेन्नई से बरामद कर सोमवार को हाईकोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में कानपुर देहात के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। वर्ष 2019 में महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ महीने बाद पति से विवाद हो गया और महिला मायके आकर रहने लगी। इस दौरान वह सेक्टर 63 की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करने लगी। यहां पर उसकी घनिष्ठता गाजियाबाद निवासी राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई थी। पिछले माह महिला लापता हो गई। परिजनों ने राजा पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया था। इसके बाद परिजनों ने 22 अगस्त को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को पांच सितंबर को गाजियाबाद बहरामपुर के राजा मियां उर्फ एहसान के साथ चेन्नई से बरामद किया। पुलिस को दोनों के पास से निकाह करने संबंधी कागजात मिले। जांच में पता चला कि राजा के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन काजी ने महिला का जबरन निकाह करवाया था जबकि महिला का अपने पति से कोई तलाक नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2022 में भी महिला लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed