फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women demands action in Dowry harassment case

दहेज मारपीट मामले में की कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Oct 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women demands action in Dowry harassment case
नूंह। शहर के वार्ड 9 के दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नूंह थाना में 23 जुलाई को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों पर शिकंजा नहीं कसा गया है। जिससे पीड़िता के परिजनों में डर का माहौल है। उमा पुत्री नरेश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2 मई 2015 को बुराड़ी दिल्ली निवासी राहुल गौड़ के साथ हुई थी। शादी में उनके परिजनों ने दहेज दिया था। लेकिन उनके पति, ससुर, सास व ननद सहित परिवार के सभी सदस्य उनके द्वारा दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। इसलिए उनके पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते थे और अतिरिक्त दहेज देने की मांग करते थे। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा भी है। जिसे 7 सितंबर 2018 को उनके पति अपने साथ ले गए थे। तब से उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इस मामले में पति राहुल गौड़, ससुर गोपाल गौड़, सास यशोदा, ननद सिल्की के अलावा उनके पति के मामा मनोहर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन कई माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया से न्याय की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed