{"_id":"662bce238fa7c8d2c20d21af","slug":"woman-who-came-to-meet-friends-flat-dies-under-suspicious-circumstances-noida-news-c-340-1-del1011-46626-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दोस्त से फ्लैट पर मिलने आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दोस्त से फ्लैट पर मिलने आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फ्लैट से मिली शराब की बोतलें, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 स्थित अक्षरधाम अपार्टमेंट में 39 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके फ्लैट में आई थी। फ्लैट से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत हृदय गति रुकने से होने की जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार, शालीमार बाग निवासी दो बच्चोंं की मां आईजीआई एयरपोर्ट पर सुपरवाइजर थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस को मणिपाल अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। उसे अचेतावस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस को मौके पर दोस्त नवीन मिला। महिला की एयरपोर्ट के कस्टम विभाग में काम करने वाले नवीन से दोस्ती थी। नवीन परिवार के साथ बहादुरगढ़ में रहता है। उसका पत्नी से तलाक का मामला अदालत में लंबित है। कुछ समय पहले नवीन ने अक्षरधाम अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लिया था। यहां दोनों मिलते थे। बृहस्पतिवार को महिला नवीन से मिलने के लिए फ्लैट पर आई थी। आशंका है कि यहां दोनों ने शराब का सेवन किया। इस दौरान नशे में महिला की तबीयत बिगड़ गई। नवीन ने परिचित डॉक्टरों को घर पर बुलाया, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर नवीन ने महिला को एंबुलेंस से मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी।