फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman was duped of Rs 9.70 lakh by making a digital arrest for two days In Noida

UP: 'पार्सल में ड्रग्स है...' महिला को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखी वीडियो कॉल से नजर, डराकर कराया ये काम

Sun, 11 Aug 2024 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

नोएडा में दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने महिला से लाखों रुपये ठग लिए। पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर ठगों ने महिला को डराया और जेल भेजने की धमकी दी। स्काइप कॉल के जरिये कथित पुलिस अधिकारियों ने महिला पर नजर रखी।

विज्ञापन
woman was duped of Rs 9.70 lakh by making a digital arrest for two days In Noida
digital arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने महिला को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 9.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बनकर जालसाजों ने वारदात की। जालसाजों ने विदेश भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्स समेत अन्य प्रतिबंधित सामान होने की बात कहकर महिला को काफी डरा दिया। 
विज्ञापन


महिला ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की है। साइबर पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-62 निवासी कुमारी रंजना ने बताया कि सात अगस्त को उनके पास डीएचएल कुरियर सर्विस से कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनके नाम से एक कुरियर विदेश जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल हुआ है। पार्सल में ड्रग्स समेत अन्य प्रतिबंधित सामान होने के कारण इसे रोक लिया गया है। आगे की जानकारी के लिए कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों ने इसके बाद महिला को स्काइप कॉल पर जोड़ा और ड्रग्स मिलने पर जेल जाने की धमकी देने लगे। इस दौरान शिकायतकर्ता को घर से बाहर जाने और किसी अन्य से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई। महिला पर वीडियो कॉल से नजर रखी जाने लगी और पूछताछ का सिलसिला चलता रहा। 
 

अगले दिन आठ अगस्त तक ठग महिला से पूछताछ करते रहे। इसके बाद जांच के नाम पर विभिन्न खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। बताया गया जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस क्लिरेंस सर्टिफिकेट मिलेगा और रकम फिर से मूल खातों में वापस कर दी जाएगी। 

 

डर के कारण जालसाजों से उपलब्ध कराए गए खाते में महिला ने रकम ट्रांसफर कर दी। महिला ने पहली बार में पांच लाख और दूसरी बार में चार लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद जब जालसाजों ने महिला से और रकम देने के लिए कहा और दबाव बनाया तब उन्हे ठगी का अहसास हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed