फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman slaps 15 e-rickshaw driver in one and a half minutes

डेढ़ मिनट में महिला ने ई-रिक्शा चालक को मारे 15 थप्पड़

Sun, 14 Aug 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman slaps 15 e-rickshaw driver in one and a half minutes
नोएडा में महिला का मारपीट का वीडियो वायरल ।
नोएडा। सेक्टर-110 मार्केट में कार चला रही महिला ने ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। कार से ई-रिक्शा के टच होने से नाराज महिला ने करीब डेढ़ मिनट में 15 थप्पड़ जड़ दिए। महिला इतने पर नहीं रुकी। बीच बाजार में ई-रिक्शा चालक का गिरेबान पकड़कर खींचने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद फेज-टू थाना पुलिस ने पीड़ित ई-रिक्शा चालक मिथुन की शिकायत पर आरोपी महिला सेक्टर-110 श्रमिक कुंज निवासी किरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 निवासी मिथुन रोज की तरह शनिवार को ई-रिक्शा लेकर निकला था। सेक्टर-110 मार्केट में ई-रिक्शा किरण सिंह की कार से ई-रिक्शा टच हो गया। इससे नाराज किरण ने उस पर अपना गुस्सा उतारते हुए एक मिनट में 15 थप्पड़ जड़ दिए। उसने महिला से माफी मांगी। लेकिन किरण का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में मिथुन की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ मामला
महिला द्वारा ई-रिक्शा चालक को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का मामला ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ। दिन भर सुर्खियों में छाए रहे इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। कुछ लोगों ने कहा कि इस मामले में भी श्रीकांत त्यागी के तरह ही महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला का अपराध उतना ही गंभीर है जितना श्रीकांत त्यागी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed