{"_id":"63b964edd3376226c4069110","slug":"woman-said-husband-has-relations-with-other-women-brother-in-law-does-wrong-with-me-in-dadri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला की आपबीती: पति के दूसरी महिलाओं से हैं संबंध, देवर करता मेरे संग गलत; सास तक नहीं देती मेरा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की आपबीती: पति के दूसरी महिलाओं से हैं संबंध, देवर करता मेरे संग गलत; सास तक नहीं देती मेरा साथ
Sat, 07 Jan 2023 05:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:56 PM IST
सार
पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट करने, पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट करने, पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकला दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि देवर भी अश्लील हरकतें करता था। न्यायालय के आदेश पर दादरी पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपनी बहन की शादी साल 2007 में दादरी रेलवे रोड के पास रहने वाले एक युवक से की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता के साथ मारपीट करने लगे थे। पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे और वह उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। विरोध करने पर प्रताड़ित करता था।
वहीं, देवर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर परिजन से पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरा ने करने पर प्रताड़ित करते थे।