फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman returning home with her daughter was trampled by crane in Noida

Noida: बेटी के साथ घर लौट रही महिला को क्रेन ने कुचला, तोड़ा दम, पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Mon, 28 Jul 2025 10:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Jul 2025 10:57 PM IST
सार

सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे से सड़क पार करते समय एक क्रेन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और क्रेन ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
Woman returning home with her daughter was trampled by crane in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के साथ घर लौट रही महिला को सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास एक क्रेन ने कुचल दिया। इलाज के दौरान महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा 25 जुलाई की दोपहर को हुआ था। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला सेक्टर-63 ए में झुग्गी डालकर रहती थी। मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करती थी। 

विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह केस जिला सोनभद्र के वैरीहवा टोला निवासी दूधनाथ की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उनकी बेटी तारा सेक्टर-63 के ए ब्लॉक में झुग्गी डालकर पांच बच्चों के साथ रहती थी। वह मजदूरी करके बच्चों का भरण-पोषण करती थी। 25 जुलाई की दोपहर तारा अपनी बेटी सुनैना के साथ काम करके घर वापस लौट रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे से सड़क पार करते समय एक क्रेन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तारा सड़क पर गिर गई और क्रेन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी 10 वर्ष, छोटी बेटी छह वर्ष और तीन छोटे बेटे आठ वर्ष, पांच वर्ष और ढाई वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed