फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered for not giving two lakh rupees in dowry

दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर महिला की हत्या

Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered for not giving two lakh rupees in dowry
पिनगवां। दहेज में बोलोरो कार और दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी। पिनगवां पुलिस ने महिला के 5 ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बीछोर थाने के गांव नीमका निवासी अब्दुल अजीज पुत्र साहिल ने पिनगवां पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने अपनी बहन वकीला की शादी 13 जून 2021 को गांव जेहटाना निवासी इमरान पुत्र कासम के साथ की थी। शादी में दान दहेज में उन्होंने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में घरेलू सामान के अलावा स्विफ्ट कार और एक लाख 11 हजार रुपये नकद, 2 किलो चांदी, 40 ग्राम सोना भी दिया था। आरोपी शादी के बाद से ही उसकी बहन को तंग कर रहे थे। बोलोरो कार और दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।
विज्ञापन

पिनगवां थाना प्रभारी ओमवीर ने बताया कि मृतक महिला के भाई की शिकायत पर गांव जेहटाना निवासी इमरान पुत्र कासम, मैमुना पत्नी कासम, अरफिना पत्नी आलम, कासम पुत्र फ़जरु और आलम पुत्र कासम के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed