फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered after being pressured to marry accused arrested

UP: तलाकशुदा महिला को प्यार में फंसाया, फिर बनाए संबंध; जैसे ही महिला ने रखी ये डिमांड, कातिल बन गया प्रेमी

Sat, 20 Sep 2025 09:57 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 09:57 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि दोनों एक फैक्टरी में काम करते थे। नजदीकी बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। ममता भी शादीशुदा थी लेकिन उसका तलाक हो चुका था।

विज्ञापन
Woman murdered after being pressured to marry accused arrested
प्रेमी ने की महिला की हत्या - फोटो : AI Generated

विस्तार

शादी का दबाव बनाने पर महिला की हत्या कर दी गई। एक सितंबर को नोएडा सेक्टर-15ए के सामने अमिताभ पार्क में शव मिला था। कोतवाली फेज वन पुलिस ने जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को एक सितंबर को अमिताभ पार्क में अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने महिला के शिनाख्त का प्रयास किया। 16 सितंबर को बिहार, मधुबनी के परमेश्वर शाह ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच बढ़ाई और महिला के मोबाइल नंबर की जांच की। तब कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली, दल्लूपुरा के रहने वाले हरखू राम उर्फ दीपक की भूमिका संदिग्ध मिली। 18 सितंबर को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसमें दीपक ने हत्या की बात कबूल ली। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दोनों एक फैक्टरी में काम करते थे। नजदीकी बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। ममता भी शादीशुदा थी लेकिन उसका तलाक हो चुका था। वह हरखू राम पर अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा करने से मना करने पर पुलिस से शिकायत करने और बदनाम करने की धमकी दे रही थी। 

31 अगस्त को महिला बिहार से लौटी थी। एक सितंबर को आरोपित ने उसे पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। गुस्से में आकर चाकू से महिला की हत्या कर दी थी। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed