फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman dies after operation, relatives jammed for four hours

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने चार घंटे लगाया जाम

Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation, relatives jammed for four hours
उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के बाद महिला के शव को गोल चक्कर पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : Grnoida
रबूपुरा। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मंगलवार सुबह मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों और बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। नाराज ग्रामीणों ने महिला का शव रखकर ग्रेटर नोएडा-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 4 घंटे तक ग्रामीण वहीं डटे रहे। मौके पर पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीपी बृजनंदन राय के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण लौट गए। जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर अस्पताल पर ताला लगाकर संचालक लापता हो गया है।
विज्ञापन

गांव आछेपुर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी पूनम (27) के गर्भाशय में पीड़ा होने पर सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलने पर पर महिला को कस्बा स्थित राज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने गर्भाशय में गांठ होने की बात कहते हुए तुरंत आपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि सोमवार दोपहर 2 बजे उसका ऑपरेशन किया गया। हालांकि ऑपरेशन के बाद पूनम की पीड़ा कम नहीं हुई। साथ ही रक्तस्राव होने लगा। डॉक्टर ने 4 बजे दोबारा ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव बढ़ जाने से महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि चिकित्सकों ने सोमवार को परिजन को महिला की मौत की जानकारी नहीं दी। चिकित्सक महिला के स्वस्थ होने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों की गिरफ्तारी और मुुआवजे की मांग पर अड़ गए। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को देख अस्पताल कर्मी फरार हो गए। ग्रामीणों ने महिला को शव रबूपुरा गोलचक्कर पर रखकर रबूपुरा-बुलंदशहर और रबूपुरा-ग्रेटरा नोएडा मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर हंगामे के बाद संचालक ने अस्पताल पर ताला लगाकर लापता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शव को डॉक्टर लेकर पहुंचा कोतवाली
महिला की मौत की सूचना पर मायके और ससुराल पक्ष के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना मिलते ही डॉ. राजेंद्र सिंह महिला के शव को अपनी कार में रखकर कोतवाली पहुंच गए। काफी देर शव चिकित्सक की कार में रहा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचकर शव को ले गए और रास्ते पर जाम लगा दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत की सूचना पर तीनों अस्पताल पहुंच गए। तीनों बच्चों का रोकर बुरा हाल था। हंगामा और जाम के दौरान तीनों बच्चे भी मौके पर ही मौजूद रहे।

आछेपुर निवासी पांच लोगों की हुई थी मौत
करीब एक सप्ताह पहले आछेपुर गांव निवासी पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इनमें चार एक ही परिवार के थे। शादी के बाद बरहाइच से लौट रहे परिवार के दूल्हा और दुल्हन समेत अन्य सदस्यों की रामपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed