{"_id":"6644c24b169f4abc63088f9a","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-from-24th-floor-grnoida-news-c-23-1-noi1091-31672-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तनावग्रस्त महिला ने 24वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तनावग्रस्त महिला ने 24वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिसरख की ग्रीन आर्क सोसाइटी की घटना, लंबे समय से तनावग्रस्त थी, कई बार हुई थी काउंसलिंग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र की ग्रीन आर्क सोसाइटी में लंबे समय से तनाव में चल रही महिला पिंकी जायसवाल (34) ने 24 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के संबंध में परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी की डी टावर में फ्लैट संख्या-803 निवासी विशाल जायसवाल दिल्ली की मल्टीमीडिया कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को विशाल जायसवाल ऑफिस और बेटा अपने स्कूल गया था। सुबह करीब 11:30 बजे पिंकी घर पर अकेली ही थीं। उन्होंने सोसाइटी की टावर की 24 वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नीचे गिरते देखा। उन्हें पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना बिसरख के प्रभारी ने बताया कि पिंकी लंबे समय से तनावग्रस्त थीं। इसका उपचार चल रहा था। उनकी कई बार उनकी काउंसलिंग करा चुके थे।