फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman cheated of Rs 18 lakh on the pretext of investing in share market

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से 18 लाख की ठगी

Tue, 03 Sep 2024 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 18 lakh on the pretext of investing in share market
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से 18 लाख की ठगी
विज्ञापन


- साइबर जालसाजों ने 40 दिन में कराए निवेश, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफा होने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने महिला से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग की ट्रेनिंग व मुनाफा के नाम पर 40 दिन में रकम निवेश कराई। पैसे वापस मांगने पर ठगों ने महिला से संपर्क तोड़ दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


सेक्टर-73 निवासी नीलम उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत की है कि दो महीने पहले अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉलर ने ट्रेडिंग मार्केट में प्रशिक्षण देने की बात कही। जालसाजों ने महिला को व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ दिया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाने लगी। एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद प्रेक्टिकल के नाम पर एक एप डाउनलोड करवाया गया। इसके बाद इस एप पर महिला से निवेश कराना शुरू कर दिया गया। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा मिला तब महिला को लगा अधिक पैसे कमा सकती है। नीलम ने बचत के व लोन लेकर 18 लाख रुपये निवेश कर दिए। महिला ने जब एप के जरिए कैश निकालने का प्रयास किया तब असफल हो गई। संपर्क कर ठगी की रकम निकालने की बात कही तो अधिक रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाया गया। नीलम ने असमर्थता जताई तब जालसाजों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed