{"_id":"60f1e3fe8ebc3ec25207d168","slug":"woman-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-getting-a-job-noida-news-noi593977196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नौकरी दिलाने के नाम पर 10 रुपये का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाकर खाते से पैसे निकालने वाली महिला ठग को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार नाजनीन और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में ठगी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस महिला के अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में 10 से अधिक बदमाशों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस फरार बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।
बरौला निवासी मोहित द्विवेदी ने सेक्टर-49 कोतवाली में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मार्च में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया था। उन्होंने आरोपियों को अपनी सारी जानकारी दे दी थी। बाद में महिला ने फोन कर 10 रुपये ट्रांसफर कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने को कहा। ऐसा करते ही उनके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए थे। इसी तरह इन आरोपियों ने सारफाबाद गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता से ठगी कर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया था। मामले की जांच के बाद साइबर सेल की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी नाजनीन को दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि महिला एक वेबसाइट की कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करती थी और नौकरी दिलाने के बहाने 10 रुपये का ऑनलाइन आवेदन भरवाती है। ऑनलाइन आवेदन का लिंक क्लिक करने के बाद खरीदारों से देर तक बात की जाती थी। इस बीच उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे।