फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will keep demands from CM

सीएम से रखेंगे मांगे

Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Will keep demands from CM
पिनगवां/पुन्हाना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को नूंह के महूं चौपड़ा पर एक विकास रैली में कई सौ करोड़ की घोषणा करेंगे, सीएम के सामने पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नूंह विधानसभा की तरफ से मेवात यूनिवर्सिटी, नगीना- होडल फोरलेन, रेल, मेवात केनाल सहित करीब 180 डिमांड रखी जाएंगी। यह जानकारी पूर्व विधायक, रैली आयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने शुक्रवार को पिनगवां में प्रेस वार्ता के दौरान कही। वह पिनगवां में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखतर हुसेन काटपुरी के निवास पर आयोजित बैठक में लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता देने आए थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि हरियाणा में अभी कोई चुनावी सीजन भी नही है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात के लोगों को हजारों करोड़ रुपये विकास कार्यों को घोषणा करने फिरोज झिरका विधानसभा के महुं चौपड़ा पर शनिवार को आ रहे है। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जितना विकास मेवात का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है उतना किसी ने नही किया। उन्होंने कहा मेवात की तीनों विधानसभा की तरफ से करीब 180 छोटी बड़ी डिमांड रखी जायेगी। उनको उम्मीद है कि सभी मांगो को मुख्य मंजूर करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता एजाज कातपुरी, अखतर हुसैन कातपुरी, मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, जसवंत गोयल ने रैली आयोजक नसीम अहमद को पिनगवां में सब तहसील बनाने सहित 12 मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed