ग्रेटर नोएडा में ठंड का कहर: कार के ऊपर जमी मिली बर्फ की सफेद चादर; वीडियो जमकर हो रहा वायरल
दादरी क्षेत्र के कोट गांव निवासी डॉ. अजीत कुमार सोमवार सुबह सो कर उठे तो वह अपनी कार के पास पहुंचे। उनकी नजर अपनी गाड़ी की छत पर गई तो देखा कि वहां पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने बर्फ को एकत्र करना शुरू हुआ तो उनके परिजनों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में भी कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है। तापमान कम होने से रात में गाड़ियों की छत पर बर्फ जम रही है। सोमवार तड़के कोट गांव का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में निजी चिकित्सक की गाड़ी पर बर्फ जमी मिली।
इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी घास और वाहनों पर बर्फ जमने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन में बना हुआ है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे रहा है।
दादरी क्षेत्र के कोट गांव निवासी डॉ. अजीत कुमार सोमवार सुबह सो कर उठे थे वह अपनी कार के पास पहुंचे। उनकी नजर अपनी गाड़ी की छत पर गई तो देखा कि वहां पर बर्फ की परत जमी हुई थी। उन्होंने बर्फ को एकत्र करना शुरू हुआ तो उनके परिजनों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया। इसका वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया गया और वह कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके साथ जारचा और जेवर क्षेत्र में भी तापमान काफी कम रहा। जिस कारण वहां भी घास पर बर्फ जमी मिली है। ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं ठंड के बीच शहर में अलाव की व्यवस्था प्रर्याप्त नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर नाममात्र की लड़कियां उपलब्घ कराई जा रही है। जिस कारण लोगों में प्राधिकरण के प्रति रोष है।
ऑरेंज जोन में रहा नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई
लंबे समय बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को वायु प्रदूषण से राहत मिली है। हवा चलने के कारण एक्यूआई ऑरेंज जोन में आ गया है। जबकि कुछ दिन पहले रेड जोन और डार्क रेड जोन में पहुंच गया था। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 234 और ग्रेनो का एक्यूआई 242 रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.