फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When the car rider asked for papers, he tried to crush the constable.

Noida News: कागज मांगे तो कार सवार ने हवलदार को कुचलने का किया प्रयास

Sun, 28 Jan 2024 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
When the car rider asked for papers, he tried to crush the constable.
चार सौ मीटर तक बोनट पर घुमाया, एक व्यक्ति ने सामने कार लगाकर आरोपी को रोका
विज्ञापन

हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में चालान के लिए कागज मांगने पर अर्टिगा चालक ने ट्रैफिक हवलदार बलवंत सिंह को कुचलने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए हवलदार कार के बोनट पर चढ़ गया, लेकिन चालक उसे 400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी कार आरोपी की कार के सामने लगा दी। इसके बाद लोगों ने किठोर, मेरठ निवासी राशिद अली को दबोच लिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बलवंत सिंह आईजीआई एयरपोर्ट ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। शनिवार को वह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल एक के पास एएसआई हनुमान सहाय के साथ तैनात था। दोनों सुबह 10:10 बजे वह मेहराम नगर की ओर जाने वाली सड़क पर गलत तरीके से पार्क वाहनों के चालान कर रहे थे। एयरपोर्ट होटल के सामने अर्टिगा खड़ी थी। बलवंत ने चालक को गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा। चालक ने बताया कि कागजात कार में है। इसके बाद चालक ने कार स्टार्ट कर दोनों पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हनुमान ने किसी तरह से जान बचाई, जबकि बलवंत जान बचाने के लिए बोनट पर कूद गया और वाइपर पकड़ लिया। चालक उसे घसीटता हुआ चार सौ मीटर तक ले गया। इस दौरान आरोपी ने कार आड़ी तिरछी चलाकर बलवंत को गिराकर कुचलने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने अपनी कार आरोपी के सामने लगाई तो उसने कार रोक दी। पुलिस ने बलवंत को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article