फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   West to Wonder Park in Greno West to be built like Bharat Darshan of Delhi

Noida News: दिल्ली के भारत दर्शन की तरह बनेगा ग्रेनो वेस्ट में वेस्ट टू वंडर पार्क

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
West to Wonder Park in Greno West to be built like Bharat Darshan of Delhi
दिल्ली के भारत दर्शन की तरह बनेगा ग्रेनो वेस्ट में वेस्ट टू वंडर पार्क
विज्ञापन


सीईओ ने एक सप्ताह में आरएफपी निकालने के दिए निर्देश

ई-वेस्ट व कार्बन क्रेडिट के लिए भी एजेंसी का चयन जल्द

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के डी पार्क में जल्द ही दिल्ली के भारत दर्शन और बॉलीवुड थीम पर ई-वेस्ट का उपयोग कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने फटकार भी लगाई। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द इस परियोजना का काम शुरू करने के लिए आरएफपी निकाली जाए।
उन्होंने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के लिए बोर्ड ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। पार्क में सेलिब्रिटीज की स्टेचू और मूवी सेट जैसी बॉलीवुड थीम से जुड़ी वस्तुओं काे जोड़ा जाएगा। नोएडा सेक्टर-94 में आर्टिफिशियल जू थीम पर वेस्ट पार्क का निर्माण किया जा रहा है। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से मैनेज करने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ ने अस्तौली में लैंडफिल साइट पर विकास कार्यों को तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनावली में द्वितीय फेज में करीब तीन लाख टन पुराना कूड़ा (लिगेसी वेस्ट) को प्रोसेस करने के लिए टेंडर जल्द निकाले जाए। सफाईगिरी अभियान को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए। सीईओ ने बीओटी के आधार पर 16 और नए शौचालयों का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ओएसडी रजनीकांत, वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार, गौरव बघेल, ईएंडवाई के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed