फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weddings to begin today; traffic police prepare, issue notices to marriage homes and hotels

Noida News: आज से शुरू होंगे सहालग, यातायात पुलिस ने की तैयारी, मैरिज होम-होटलों को नोटिस

Sat, 01 Nov 2025 02:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Weddings to begin today; traffic police prepare, issue notices to marriage homes and hotels
आगरा। शादियां शनिवार से शुरू हो जाएंगी। हाईवे और एमजी रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग है। जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है। पुलिस ने जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था की है। शुक्रवार को सभी होटल, रिसॉर्ट और बरातघरों को नोटिस जारी किए गए। शाम 6 से रात 1 बजे तक यातायात पुलिस अलग-अलग पाॅइंट पर तैनात रहेगी। एमजी रोड पर बरात निकालने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को 400 से अधिक शादियां हो सकती हैं। इसके लिए बरातघर, होटल आदि बुक हो चुके हैं। इससे आशंका है कि शाम होते ही वाहनों का दबाव बढ़ेगा। हाईवे और एमजी रोड के साथ माल रोड पर मेट्रो, फतेहाबाद मार्ग पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि विवाह स्थल और होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह वाहनों को अपने परिसर के अंदर खड़ा कराएं। डीजे रात 10 बजे तक ही बजाएं। अपने परिसर में कैमरे चालू रखें। गार्ड भी तैनात किए जाएं, जिससे चोरी की वारदात न हों। इसके अलावा विभिन्न स्थान पर पुलिस भी रहेगी। शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर समस्या
-। फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई माल से बसई चौकी कट तक नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने के लिए पुलिस ने वन-वे किया है। एक ही लेन पर दोनों ओर का ट्रैफिक चल रहा है। शादियों में सबसे अधिक समस्या इसी मार्ग पर होगी।

-। फतेहाबाद मार्ग के होटल, विवाह स्थल और रिसॉर्ट में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसे देखते हुए पुलिस ने नोटिस जारी किया है।
-। यमुना किनारा मार्ग, हाईवे की सर्विस रोड और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बरातों से जाम लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed