फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weather changed due to strong winds and rain; there was a light drizzle again in the evening.

Noida News: तेज हवाओं और बारिश से बदला मौसम, शाम को फिर हुई बूंदाबांदी

Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to strong winds and rain; there was a light drizzle again in the evening.
नोएडा। आसमान में छाए बादल। फोटो अमर उजाला
- अधिकतम तापमान 29 डिग्री, एक्यूआई 225 दर्ज
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। शहर में बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज बारिश के बाद शाम छह बजे के आसपास दोबारा हल्की बूंदाबांदी हुई। विभिन्न इलाकों में करीब पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण ठंडक महसूस हुई। रात में तेज हवाओं के साथ बिजली भी कड़की।

मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि बादल छाए रहने के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। हालांकि, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई-
- सेक्टर-110 : 250
- सेक्टर-116 : 150
- सेक्टर-125 : 210
- सेक्टर-150 : 247
- सेक्टर-1 : 149
- सेक्टर-39 : 282
- सेक्टर-62 : 278

नोएडा। आसमान में छाए बादल। फोटो अमर उजाला

नोएडा। आसमान में छाए बादल। फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed