{"_id":"6a8700ebab6e30073c0ee53e","slug":"we-will-choose-the-winner-through-voting-and-present-a-teachers-day-gift-noida-news-c-1-1-noi1082-4631764-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वोट से बनाएंगे विजेता, शिक्षक दिवस का देंगे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वोट से बनाएंगे विजेता, शिक्षक दिवस का देंगे उपहार
विज्ञापन
भूमि, उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अमर उजाला शिक्षक सम्मान के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और दादरी के 11 स्कूलों में हुआ मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के लिए बृहस्पतिवार को नोएडा के दो और ग्रेटर नोएडा के नौ स्कूलों मे मतदान हुए। स्कूलों में छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन के लिए मतदान किया। मतदान को लेकर छात्रों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने पसंदीदा शिक्षक के पक्ष में वोट देकर कहा कि ये उनकी तरफ से शिक्षक दिवस का उपहार है।
नोएडा में जागरण पब्लिक स्कूल और रामकृष्ण परमहंस स्कूल में आयोजित मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रेनो वेस्ट के श्री राम यूनिर्वसल स्कूल व सेठ आनंदराम जयपुरिया में वोटिंग हुई। वहीं ग्रेटर नोएडा के उच्च प्राथमिक स्कूल लुक्सर,उच्च प्राथमिक स्कूल खानपुर, भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इंटर कॉलेज तिलपता,भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता,कौशल्या वर्ल्ड स्कूल, एचएल इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने मतदान किया। जबकि दादरी के डिसेंट पब्लिक स्कूल व श्री राम इंटर कॉलेज, कैमराला में छात्रों ने मतदान किया।
श्री राम यूनिर्वसल स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति रॉय ने कहा कि काफी अच्छी पहल है। बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझ में आ रहा है। वहीं एचएल इंटरनेशनल स्कूल की उप प्रधानाचार्य पूजा ने कहा कि कहा कि छात्रों को प्रिय शिक्षक चुनने का बेहतर मौका अमर उजाला ने दिया है। जागरण पब्लिक स्कूल में मतदान के दौरान प्रिंसिपल डीके सिन्हा ने कहा कि स्कूल पिछले तीन वर्षों से अमर उजाला शिक्षक सम्मान से जुड़ रहा है। वहीं, रामकृष्ण परमहंस स्कूल में भी शिक्षक सम्मान के लिए मतदान हुआ। स्कूल परिसर में सुबह से ही विद्यार्थियों में अपने पसंदीदा शिक्षक को सम्मान मिलने की उम्मीद को लेकर उत्सुकता रही। विद्यालय की प्रिंसिपल कुसुम लता शर्मा ने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच का संबंध केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता। एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
कोट
मुझे अपनी प्रिय शिक्षक को वोट देकर बहुत अच्छा लगा है। मैंने ऐसे मतदान टीवी में होते हुए देखा है।- तान्या, जागरण पब्लिक स्कूल
मुझे पहली बार वोट करने का मौका मिला है। अपने प्रिय शिक्षक को चुनकर बहुत अच्छा लग रहा है।- यशी, रामकृष्ण परमहंस स्कूल
प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। आगे भी मतदान करेंगे। - तपस्या भाटी, एचएल इंटरनेशनल स्कूल,ग्रेटर नोएडा
हर साल शिक्षकों को चुनने का मौका मिलता है। शिक्षक भी बेहतर कार्य करते हैं। - अंश, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल ग्रेनो वेस्ट
शिक्षकों का चुनाव कर सम्मनित करने की पहल काफी अच्छी है। - एकाग्र शर्मा, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा
पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। - भूमि, , उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर
इस पहल से हमें लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझने का मौका मिला है। - हर्षिता शर्मा, , उच्च विद्यालय लुक्सर
वोट देकर पता चला कि लोकतंत्र में वोट की कितनी ताकत होती है। - दक्ष, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, ग्रेनो वेस्ट
स्टूडेंट्स को हर साल वोट से बेहतर शिक्षक चुनने का मौका मिलेगा। - नेहा, भारतीय आदर्श वैदिक कन्या इंटर कॉलेज तिलपता
हर साल अमर उजाला के शिक्षक सम्मान में शामिल होती हूं। - दुष्यंत, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता
वोट देकर हमें काफी अच्छा लगा। - सुषमा, ,डिसेंट पब्लिक स्कूल,दादरी
हर साल वोट देकर अच्छे शिक्षक का चुनाव करेंगे। - खुशी, श्री राम इंटर कॉलेज, कैमराला