फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Waterlogging on the road in front of the apartment; residents inconvenienced.

Noida News: अपार्टमेंट के सामने सड़क पर भरा पानी, निवासी परेशान

Thu, 20 Aug 2026 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road in front of the apartment; residents inconvenienced.
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के मुख्य गेट के सामने बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। जलभराव के कारण सोसाइटी में आने-जाने वाले निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासी राम अवतार ने बताया कि सोसाइटी के सामने बनी सड़क पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश होने के बाद सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था होना जरूरी है, जिससे बारिश के बाद पानी जमा नहीं हो और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। निवासियों ने सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed