फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water supply has been stopped in the society for two days, 600 families are troubled

Noida News: दो दिन से सोसाइटी में पानी की सप्लाई बंद, 600 परिवार परेशान

Thu, 28 Aug 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Water supply has been stopped in the society for two days, 600 families are troubled
एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के लोग रिश्तेदारों के घर जाकर कर रहे रोजाना के काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों को दो दिनों से पानी की संमस्या से जूझना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है और अब यह गंभीर होती जा रही है। उनका कहना है कि सोसाइटी में लगी पानी की तीन मोटरों में से दो मोटर लंबे समय से खराब पड़ी हैं। तीसरी मोटर भी बार-बार खराब हो रही है। मोटर ठीक होने पर उसका स्टार्टर फेल हो जाता है।

निवासी ज्योतिंद्र व धनंजय ने बताया कि मेंटेनेंस टीम के पास न तो स्टैंडबाय व्यवस्था है और न ही टैंकर से पानी की सप्लाई कराई जा रही है। निवासियों को बार-बार झूठा आश्वासन दिया जाता है कि दो घंटे में पानी आ जाएगा लेकिन पिछले 2 दिन से सोसायटी में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। लगभग हर हफ्ते 2-3 दिन पानी की ऐसी ही समस्या बनी रहती है। पानी नहीं आने के कारण लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके साथ ही मेंटेनेंस की ओर से टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। निवासी पानी की एक एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं। निवासियों ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण पास की सोसाइटियों में रहने वाले रिश्तेदारों के घरों में जाकर रोजमर्रा के कार्यों को कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेसमेंट बने तालाब, पार्किंग में गंदगी जमा
निवासियो का आरोप है कि सोसाइटी के बेसमेंट और पार्किंग एरिया में पानी और गंदगी जमा है जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अब तक 1–2 डेंगू के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कई टावरों में लिफ्ट बंद हैं और जो चल रही है, वे भी कभी भी बंद हो जाती है। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। किसी भी टावर में गार्ड मौजूद नहीं है। बच्चों और बुजुर्गों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीक व अनुप ने बताया कि यह स्थिति पूरी तरह से बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही का परिणाम है। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो कोई स्थायी समाधान किया गया और न ही कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed