{"_id":"6adcbdc431ee9d7c76050e3a","slug":"water-supply-disrupted-residents-inconvenienced-noida-news-c-491-1-gnd1012-11812-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की सप्लाई ठप, निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की सप्लाई ठप, निवासी परेशान
Sat, 24 Oct 2026 07:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
एल टावर के कॉमन बाथरूम में पानी की सप्लाई बंद, निवासी परेशान
यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटी के एल टावर में पानी की किल्लत से निवासी परेशान हैं। फ्लैटों में बने कॉमन बाथरूम में पानी की सप्लाई बंद होने से उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में प्लंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है। सोसाइटी निवासी सौरभ और ओमपाल सिंह ने बताया कि एल टावर के सभी फ्लैटों के कॉमन बाथरूम में पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई। प्लंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे टावर के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सोसाइटी प्रबंधन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।