{"_id":"60d778bb8ebc3eb83e42d652","slug":"water-supply-disrupted-for-10-days-in-14-avenue-of-gaur-city-grnoida-news-noi5900086148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ सिटी के 14 एवेन्यू में 10 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ सिटी के 14 एवेन्यू में 10 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के 14 एवेन्यू में करीब 10 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित हैं। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम कभी प्राधिकरण से पेयजल की सप्लाई नहीं आने तो कभी मोटर खराब होने की बात कहती है। बार-बार शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है।
सोसाइटी निवासियों के मुताबिक पानी की आपूर्ति बाधित होने की पहली बार जानकारी 16 जून को व्हाट्स एप ग्रुप में दी गई थी। इसके बाद से लगातार पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। आलम यह है कि घरेलू दिनचर्या के लिए भी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। अब मेंटेनेंस टीम की तरफ से मोटर की मरम्मत की बात कह कर लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने व असुविधा के लिए खेद जताने का मैसेज भेजा गया है।
सोसाइटी में रहने वाले महावीर ने बताया कि मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के कारण सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों परिवार परेशान हो रहे हैं। घरों में रहने वाली महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पानी आपूर्ति सुचारु रुप से करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
तकनीकी खराबी आ जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। रविवार तक इसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।- अजय आनंद, सीनियर मेंटेनेंस मैनेजर, 14 एवेन्यू ।
मेफेयर रेजिडेंसी सोसाइटी निवासी आज देंगे धरना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के मेफेयर रेजिडेंसी सोसाइटी निवासी जरूरी सेवाओं के प्रभावित होने नाराज हैं। वह रविवार को सोसाइटी के गेट पर धरना देकर मेंटेनेंस टीम व बिल्डर प्रतिनिधि के खिलाफ विरोध जताएंगे। सोसाइटी के लोगों ने बताया बिल्डर ने फ्लैट तो दे दिया है लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं दी हैं। इसके विरोध में वह सोसाइटी के गेट पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो