{"_id":"660026a5a717f7e48a032ffb","slug":"water-sewer-mess-cm-remembered-after-nine-years-manoj-tiwari-noida-news-c-340-1-del1004-43573-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी-सीवर गड़बड़, सीएम को नौ साल बाद याद आया : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी-सीवर गड़बड़, सीएम को नौ साल बाद याद आया : मनोज तिवारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से जल मंत्री को दिए गए निर्देश पहले से लिखी गई पटकथा है। शहर की हालत व सीवर प्रणाली दयनीय है। लोग नल का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। दिल्ली की वास्तविक स्थिति देखनी है तो सड़कों पर जाएं और देखें। सीवर का पानी गलियों और घरों में जा रहा है। दिल्ली में पानी और सीवर गड़बड़ है। ये मुख्यमंत्री को 9 साल बाद ईडी की कस्टडी में जाकर याद आया, गजबे है। दिल्ली में पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग बीमार हो रहे हैं। भाजपा यह आवाज शुरू से उठाती रही है, लेकिन दिल्ली सरकार को जल बोर्ड घोटाला करने के बाद इसकी भनक लगी है। ब्यूरो
जल मंत्री को लिखा पत्र नाटक : प्रवीण शंकर
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जल मंत्री आतिशी को लिखा गया अरविंद केजरीवाल का पत्र खबरों में बने रहने की नाटकीय कोशिश है। दिल्लीवासी भली-भांति जानते हैं कि इस तरह के नाटक 25 मई तक जारी रहेंगे, लेकिन इससे साधारण लोगों की मानसिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केजरीवाल के नेतृत्व वाली अराजक ताकतों को जनता ने खारिज कर दिया है।
भ्रष्टाचार की सारी कहानियां जनता के सामने आएंगी: बिधूड़ी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अभी तो केवल शराब घोटाले में गिरफ्तारी हुई है। जल बोर्ड घोटाला, डीटीसी घोटाला, जासूसी कांड, बिजली सब्सिडी घोटाला और अन्य कई घोटालों की जांच चल रही है। भ्रष्टाचार की सारी कहानियां जनता के सामने आएंगी।