फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Water is not reaching homes even after spending 29 lakhs in Kansali

कंसाली में 29 लाख खर्च होने के बाद भी घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water is not reaching homes even after spending 29 lakhs in Kansali
नगीना। खंड के गांव कंसाली में पेयजल की पाइपलाइन डालने पर 29 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन, इसके बावजूद कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएल कॉलोनी के निवासियों ने पूर्व सरपंच हारून खान के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को एक शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियर और एसडीओ की मनमानी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। अब तक पाइपलाइन से दो बोरवेल नहीं जुड़ सके हैं। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ मोहल्लों में खुले नल के कारण पेयजल बर्बाद होता रहता है। इस तरफ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का ध्यान नहीं है। गांव कंसाली के पूर्व सरपंच हारून खान ने बताया कि जिला उपायुक्त और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को लिखित में शिकायत दी है, लेकिन केवल आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि कई बोरवेल नई पाइपलाइन से नहीं जोड़े गए हैं तथा खुले नलों से पानी बर्बाद होता है। दो से तीन मोहल्लों में पाइपलाइन में गड़बड़ी है। यदि बात नहीं सुनी गई तो मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जाएगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ हेमंत कुमार ने कहा कि कंसाली गांव की समस्या को सुलझाने के लिए जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजा जाएगा। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed